Breaking News

03 अभि0गण को मय आलाकत्ल चाकू व मृतका के 02 अदद मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार

Spread the love

*थाना दातागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम वीरमपुर में हुई माँ-बेटी की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभि0गण को मय आलाकत्ल चाकू व मृतका के 02 अदद मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया*।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ,डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री के0 के0 तिवारी के नेतृत्व में तथा प्रभारी निरीक्षक दातागंज द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभि0गण की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत दिनाँक 16.08.2025 को माँ-बेटी की हत्या कारित करने वाले हत्यारोपियों 1.विपिन 2. अवनीश 3.विमल पुत्रगण गजेन्द्र सिंह निवासी गण ग्राम वीरमपुर थाना दातागंज जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया है। ज्ञातव्य है कि वादी श्री संजू सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम वीरमपुर थाना दातागंज जनपद बदायूँ द्वारा अपनी माता शांति देवी उम्र 75 वर्ष व बहन जयंती देवी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम वीरमपुर थाना दातागंज बदायूँ की चाकू से गोद गोद कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में दिनाँक 15.08.2025 को थाना दातागंज पर मु0अ0सं0 302/25 धारा 191(2)/191(3)/103(1) BNS बनाम 1.संजीव पुत्र सुखपाल 2.पिंकु पुत्र नामालूम 3.सुरेन्द्र सिंह पुत्र खडगपाल सिंह 4.प्रदीप सिंह पुत्र खडगपाल सिंह 5.कब्बाली पुत्र खडगपाल सिंह निवासीगण ग्राम रोहटा थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ 6.विपिन पुत्र गजेन्द्र निवासी ग्राम चितरी थाना हजरतपुर जनपद बदायूँ पंजीकृत कराया गया था । उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान प्रभारी निरीक्षक दातागंज द्वारा विवेचना में साक्ष्य संकलन तथा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान 02 अभि0गण 1. अवनीश 2.विमल पुत्र गण गजेन्द्र सिंह निवासी गण ग्राम वीरमपुर थाना दातागंज जनपद बदायूँ प्रकाश में आये तथा नामजद अभियुक्त विपिन व प्रकाश में आए दोनों अभियुक्तगण अवनीश, विमल पुत्रगण गजेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम वीरमपुर थाना दातागंज जनपद बदायूँ को मय आलाकत्ल चाकू व मृतका के मोबाईलों सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* मृतका जयंती के मौसेरे भाई अवनीश,विमल,विपिन पुत्रगण गजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चितरी थाना हजरतपुर जनपद बदायूँ जो अपने गांव की जमीन बेचकर ग्राम वीरमपुर में रह रहे थे । तीनो मौसेरे भाई अवनीश विमल व विपिन मृतका शान्ती देवी और जयन्ती से विमल की शादी कराने के लिये दो लाख रुपये मांग रहे थे, मृतका जयंती ने पैसे देने से मना कर दिया था क्योकि ये तीनो रुपये लेकर वापस नही करते । जयन्ती ने अपनी ससुराल मे अपने हिस्से की जमीन बेची थी जिसका पैसा उसके पास था, पैसे और मकान के लालच में आकर मृतका जयंती के मौसेरे भाई विपिन पुत्र गजेन्द्र सिंह हाल निवासी वीरमपुर थाना दातागंज जिला बदायू द्वारा चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी तथा दोनों भाई अवनीश व विमल ने जानकारी होने पर हत्या को छुपाने में विपिन का साथ दिया तथा मृतकाओं के दोनों मोबाइल फोन भी छुपा दिये ।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
मुकदमा उपरोक्त के वांछित विपिन उपरोक्त की तलाश में एसएचओं दातागंज मय टीम के डहरपुर कलां पहुँचे जहाँ मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त विपिन उपरोक्त ग्राम वीरमपुर के बाहर है जिसकों एक बार की दबिश देकर दिनाँक 16.08.2025 को समय 17.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया जिसके निशादेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया है । तथा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तगण अवनीश,व विमल उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर डहरपुर तिराहे के पास से दिनाँक 16.08.2025 को समय 22.40 बजे हिरासत पुलिस लिया गया जिनके कब्जे से मृतका शांति व जयंती के मोबाइल फोन 01 की-पैड व 01 एंड्राइड फोन बरामद किये गये ।

*गिरफ्तार अभि0गण का विवरण-*
1- अवनीश पुत्र गजेन्द्र सिंह
2- विमल पुत्र गजेन्द्र सिंह
3- विपिन पुत्र गजेन्द्र सिंह
निवासीगण ग्राम चितरी थाना हजरतपुर जनपद बदायूँ व हाल निवासी ग्राम वीरमपुर थाना दातागंज,बदायूँ ।

*बरामदगी का विवरण-* 01 अदद चाकू तथा 01 अदद की-पैड फोन व 01 एंड्राइड फोन

*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय-*
ग्राम वीरमपुर थाना दातागंज बदायूँ, दि0- 16.08.25 समय 17.50 बजे,
ग्राम डहरपुर तिराहे,दातागंज बदायूँ दिनाँक 16.08.25 समय 22.40 बजे

*अपराध करने का तरीका-* चाकू से गोद गोद कर हत्या कर देना।

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 302/25 धारा 191(2)/191(3)/103(1) BNS ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!