Breaking News

नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा कृष्ण भगवान की वेशभूषा में दही हांडी उत्सव मनाया

Spread the love

बिसौली। श्री अग्रवाल सभा एवं अग्रवांशिका जागृति सभा द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीराम कृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा कृष्ण भगवान की वेशभूषा में दही हांडी उत्सव मनाया गया। गोविंदा आला रे आला …मच गया शोर सारी नगरी में नगरी में आया बिरज का छोरा संभlल अपनी गगरी… शोर मच गया शोर देखो आया माखन चोर.. गीतों पर कृष्ण बने बच्चों ने खूब मस्ती की और दही हांडी को फोड़ा। भगवान को फलहारी पंजीरी फ्रूट चाट धनिया का प्रसाद भोग में अर्पण कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में गुंजन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, सोहेल अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, हिमानी अग्रवाल, प्राची अग्रवाल एवं श्रद्धालु बंधु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!