Breaking News

संस्कृत महाविद्यालय वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ बदायूं में संस्कृत सप्ताह का आयोजन

Spread the love

बदायूं आज संस्कृत महाविद्यालय वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ बदायूं में संस्कृत सप्ताह का आयोजन विद्यालय के संस्थापक आचार्य वेद व्रत आर्य जी के संरक्षण में राष्ट्र रक्षा यज्ञ मां शारदे के विग्रह पर माल्यार्पण सरस्वती वंदना कर प्रारंभ हुआ इस शुभ अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता आचार्य श्री शिव सिंह यादव जी ने संस्कृत भाषा की उपयोगिता पर अपने विचार रखें विद्यालय के व्याकरण विभाग के अध्यक्ष आचार्य सर्वेश कुमार गुप्त जी ने संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिन संस्कृत भाषा में सब का परिचय कराया तथा संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिए अधिक से अधिक हम सभी को प्रयास करना चाहिए इसके उत्थान में लगे रहना चाहिए कार्यक्रम में उपस्थित संस्कृत माध्यमिक विभाग के प्रधानाचार्य श्री महेंद्र पाल सिंह यादव जी ने संस्कृत भाषा को परिभाषित करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा में साहित्य की धारा कभी नहीं सूखती है यह बात इसकी अमरता को प्रकट करती है विद्यालय के संस्थापक महोदय आचार्य श्री वेद व्रत आर्य जी ने संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिन अपने संबोधन के माध्यम से कहा कि मानव जीवन के सभी पक्षों पर समान रूप से प्रकाश डालने वाली इस संस्कृत भाषा की रचनाएं हमारे देश की प्राचीन दृष्टि की व्यापकता को सिद्ध करती है संस्कृत संस्कृत भाषा की महत्व परविद्यार्थियों की अभिव्यक्ति को भी उन्होंने साझा किया तथा संस्कृत के प्रति हमेशा जुड़े रहने की प्रेरणा दी विद्यालय के प्राचार्य श्री वेद मित्र आर्य जी ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत भाषा के प्रभाव पर विशेष बल देते हुए अपने विचारों को रखा संस्कृत सप्ताह के प्रथम दिन विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं भी उपस्थित रहेशांति पाठ के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!