Breaking News

पुलिस परामर्श केंद्र में तीन समझौता, परिवारों को मिलाया

Spread the love

पुलिस परामर्श केंद्र में तीन समझौता, परिवारों को मिलाया

बदायूं
परिवारों के बीच चल रहे विवाद को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के द्वारा निस्तारण कराया जा रहा है। एक बार फिर से 53 फाइलों को लगाया गया। जिसमें तीन समझौते मौके पर कराकर परिवारों को एक-दूसरे से मिलवा दिया है। वहीं पांच मामलों को निरस्त किया है और दो में मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी दे दिये हैं।

बुधवार को पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र के तहत समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें कुल 53 फाइलें लगाई गईईं थीं। जिनमें से 40 फाइलों में काउंसलिंग की गई। तीन फाइलों में समझौता हुआ। पांच फाइलें बंदकर दी गईं तथा 30 फाइलों में अग्रिम तिथि दी गई। जिन तीन फाइलों में समझौता हुआ है। उनमें दोनों पक्षों को काउंसलर्स द्वारा ध्यानपूर्वक सुनकर विचार कर दोनों पक्षों की सममति ली गई। वहीं दो फाइलों में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश महिला थाना प्रभारी को दिये गये हैं। इस दौरान काउंसलर अशोक खुराना, प्यारे सिंह यादव, भीमसेन सागर, शिव स्वरूप गुप्ता, जेपी गुप्ता, एसडी शर्मा, जीएस राठौर, उपस्थित रहे। इसके अलावा महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह, महिला कांस्टेबल राखी, स्वाति, संध्या, डोली रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …