Breaking News

दो दिनों से फुंका पड़ा है वनबेहटा का ट्रांसफार्मर, ग्रामीण हुए दुखी

Spread the love

दो दिनों से फुंका पड़ा है वनबेहटा का ट्रांसफार्मर, ग्रामीण हुए दुखी

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव वनबेहटा में लगा एक ट्रांसफार्मर दो दिनों से फुंका पड़ा है। जिसके कारण गांव की बिजली ठप पड़ी हुई है। लोग गर्मी से बेहाल हैं, वही पानी के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण जहां गर्मी में परेशान हो रहे हैं। भीषण गर्मी में बच्चे और बुजुर्ग व महिलाएं बेचैन हैं। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों पर फोन न उठाने का आरोप भी लगाया है। गांव में शिव मंदिर के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवर लोड के कारण फुंक गया। जिससे आधे से ज्यादा गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। दो दिनों से बिजली नहीं मिलने से बैटरी, इन्वर्टर, मोबाइल, मोटरपम्प नहीं चलने से पानी समय से नहीं मिल रहा है। रात को सोना दुश्वार हो गया है। बताया जा रहा है कि 25 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड की वजह से आए दिए फुंक जाता है। जिसका लोड बढ़वाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार मांग की जा चुकी है। मगर किसी ने इसको गंभीरता से नहीं लिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवग्रह के पौधों से महका परिसर, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the loveबदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में जारी ‘वृक्षारोपण महायज्ञ’ के पाँचवें दिन …

error: Content is protected !!