Breaking News

आध्यात्मिक ऊर्जा से होता है मन निर्मल, आचरण पवित्र, भावनाएं शुद्ध

Spread the love

आध्यात्मिक ऊर्जा से होता है मन निर्मल, आचरण पवित्र, भावनाएं शुद्ध

बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर श्रद्धा कौशल संवर्धन शिविर का देव पूजन और संकल्प के साथ शुभारंभ हुआ।
उपजोन समंंवयक बरेली अजय वीर सिंह, डा.वीरपाल सिंह सोलंकी उर्फ (डा.कल्लू), स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना और समाजसेवी वीरेंद्र प्रकाश रस्तोगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ कराया।
उपजोन समंंवयक बरेली अजय वीर सिंह ने कहा कि युवा कुविचारों और दुर्भावनाओं से बचें। विचार क्रांति से सतयुग आएगा। मानव में देवत्व और धरती पर स्वर्ग का अवतरण होगा।
डा.वीरपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि आध्यात्मिक ऊर्जा से मन निर्मल, आचरण पवित्र, भावनाएं शुद्ध हो जातीं हैं।
स्काउट के महेश चंद्र सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों को अर्जित कर समाजसेवी बनें और राष्ट्रहित में शक्ति और सामर्थ्य को लगाएं।
जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा, कोषाध्यक्ष रामचंद्र प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत किया।
शक्तिपीठ के परिव्राजक सचिन देव ने वेदमंत्रोच्चारण कर देव पूजन और संकल्प कराया।
श्रीमती रजनी मिश्रा, मनोज मिश्रा उपाचार्य रहे। देवकन्याओं ने प्रज्ञा गीत की शानदार प्रस्तुति दी। संचालन मुख्य प्रबंध टेस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा ने किया।
इस मौके पर सुखपाल शर्मा, माया सक्सेना, शिवंवदा सिंह, पूनम, डा.सोनपाल, कालीचरण पटेल, संजीव कुमार, ब्रजकिशोर, जगदंबा सहाय, राजेश्वरी, सीमा गुप्ता, महेश, संजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …