Breaking News

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में सोमवार को छात्र – छात्राओं को मधुमेह रोग के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

Spread the love

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में सोमवार को छात्र – छात्राओं को मधुमेह रोग के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों को मधुमेह से बचने के लिए नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद तथा तनाव कम करने की अपील की गयी।प्रभारी प्रधानाचार्य रामाधार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डायबिटीज एक प्रकार का साइलेंट किलर है, जो हमारे शरीर को धीरे-धीरे कमजोर करता है, ऐसे में सेहतमंद बने रहने के लिए जरूरी है कि हम अपनी जीवन शैली के प्रति सजग रहें। विद्यालय के रेडक्रॉस प्रभारी हरदीप सिंह ने कहा कि बच्चों की दिनचर्या में हो रहे बदलाव के कारण उन्हें मधुमेह जैसे गंभीर रोग हो रहें हैं, उन्होंने छात्र-छात्राओं को खान-पान के प्रति सजग रहने तथा शारीरिक श्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सुधाकर शर्मा, विश्वेश पाठक, मनोज कुमार, विपिन शर्मा, रऊफ अहमद, अंकित सिंह, कामेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, राकेश कुमार शर्मा, रेनू, शिवानी, साक्षी, अंशिका, अमित पाराशरी, आशीष आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!