Breaking News

नायब तहसीलदार सृजन यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा बकायेदारों की भूमि कुर्क कर ली

Spread the love

बिसौली। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा निजामुद्दीनपुर शाह का कर्ज अदा न करने पर नायब तहसीलदार सृजन यादव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा बकायेदारों की भूमि कुर्क कर ली गई। बैंक एवं तहसील प्रशासन की इस कारवाई के बाद अन्य बड़े बकायेदारों में हड़कंप मच गया है। शाखा प्रबंधक विकास शर्मा ने बताया कि अतर सिंह पुत्र कामिल सिंह अम्बियापुर, शैलेश पाल सिंह पुत्र बाबू सिंह अम्बियापुर, रूम सिंह पुत्र रमेश चंद्र गहोरा, एवं व्रजपाल सिंह पुत्र मुंशी सिंह निवासी गहोरा को तमाम बार नोटिस भेजी गई। बैंक कर्मियों द्वारा अन्य प्रयास भी किए गए। नायब तहसीलदार सृजन यादव ने बताया कि कागजी खानापूर्ति के बाद सोमवार को दलबल सहित बैंक कर्मियों के साथ बकायादारों की भूमि पर पहुंच कर कुर्की की कार्रवाई की गई। बाकीदारों के खेतों में लाल झंडी के साथ ही बोर्ड भी लगा दिया गया है। इस दौरान बैंक के सहायक प्रबंधक अजय चौधरी, लेखपाल अमित कुमार, लेखपाल अरविन्द कुमार, अमीन वीरेंद्र कुमार शर्मा, अमीन वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …