पंचायत एडवांसमेन्ट इंडेक्स 2.0 कार्यशाला का ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन
–
म्याऊँ विकासखंड के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विकास खण्ड के सभागार में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के सी शाक्य खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण एवं ए डी ओ पंचायत रमेश चंद्र ने संयुक्त रूप से मिलकर किया । मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना एवं शोएब रजा ने सतत विकास लक्ष्य की नौ थीम जैसे – गरीबी मुक्त गांव ,स्वस्थ गांव ,बाल हितेषी गांव , पर्याप्त जल युक्त गाव , स्वच्छ हरा भरा गांव ,आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव , सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव ,सुशासन वाला गांव , महिला हितेषी गांव आदि पर । विस्तृत चर्चा की । मास्टर ट्रेनर अरुण कुमार शेखर एवं उमा देवी ने पी ए आई 1.0 तथा 2.0 के अंतर के बारे में विस्तृत चर्चा की । जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष आशीष जी ने पी ए आई 2.0 को किस तरह फीड करना है के बारे में टेक्निकल जानकारी ऑनलाइन फीड करना समझाया । इस मौके पर सचिव अजीत सिंह पाल, सूरजभान कश्यप , अलख प्रताप सिंह ,भू शंकर, नौसी परवीन ,ऋषि पाल सिंह ,तथा ग्राम प्रधान कुमर पाल कश्यप, शैलेंद्र ,अनीता, बसंती सरदार जहांन , हिरदेश कुमार एवं पंचायत सहायक विकास दक्ष , अवनीश, नीरज यादव, मनोज कुमार, मुजीब , आरिफ , सोमवीर , अमित कुमार यादव , सचिन शाक्य तथा रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे ।