ग्राम प्रधानों , सचिवों,पंचायत सहायकों की एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
– दहगवॉ विकास खंड के सभागार में एक दिवसीय ग्राम प्रधानो ,सचिवों, पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख,खंड विकास अधिकारी , ए डी ओ पंचायत राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से मिलकर किया ।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों से लगन से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया । जिला पंचायत राज अधिकारी श्री यावर अब्बास में सीधे-सीधे सचिवो एवं ग्राम प्रधानों से संवाद किया । मास्टर ट्रेनर अशोक सिह तोमर ने पी ए आई 2.0 के बारे में ऑनलाइन फीडिंग एवं जानकारी कैसे प्राप्त कर सकते हैं के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया । मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना , सोहैब रजा एवं उमा देवी ने सतत विकास लक्ष्य की नौ थीम गरीबी मुक्त गांव , स्वस्थ गांव, बाल हितेषी गांव , सुशासन युक्त गाँव , आत्म निर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, आदि के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की । जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष आशीष जी ने पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 की फीडिंग के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन फीडिंग करना सिखाया ।इस मौके पर सचिव नवीन कुमार, दीपेंद्र कुमार ,विपिन कुमार, रत्नाकर यादव, अशोक कुमार सक्सेना , महिपाल सिंह, मुजीब अहमद ,प्रमोद शर्मा, स्वर्ण केश , रविंद्र सिंह, सुनील पाल ,सूरज शर्मा, मनोज कुमार, सुरेंद्र राणा, राम प्रकाश निगोही, ए डी ओ आई एस बी संतोष कुमार,ग्राम प्रधानों में संतोष यादव, गंगाधर सिंह, महेश पाल सिंह , श्री सालिम सिंह , श्री स्नेह ,बाल विकास विभाग से शशि रानी सक्सेना , पूजा पुंडीर ,एवं पंचायत सहायक तथा रोजगार सेवक मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन ए डी ओ पंचायत राजेश कुमार ने किया ।