Breaking News

मानविकी एवम साहित्य संकाय में नवप्रवेशितों का विद्यारंभ एवं अभिविन्यास आयोजित

Spread the love

*मानविकी एवम साहित्य संकाय में नवप्रवेशितों का विद्यारंभ एवं अभिविन्यास आयोजित*
**********************************
राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास, बदायूं में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के द्वारा सत्र 2025-26 में साहित्य एवम मानविकी से स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं हेतु विद्यारंभ कार्यक्रम सह परिचय सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्राचार्या ने कहा कि मानविकी और समाजिक विज्ञान का अध्ययन क्षेत्र समाजिक समस्याओं का अध्ययन कर शोध के माध्यम से मानव संसाधन को सशक्त कर समाज को उन्नति के शिखर पर ले जाने के निमित्त है। उन्होंने एनसीसी के लाभ तथा जुड़ने की चयन प्रक्रिया के विषय में भी जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए आइक्यूएसी संयोजक डॉ रविन्द्र सिंह यादव ने नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को इस कार्यक्रम के उद्देश्य से परिचित कराया।
परीक्षा प्रभारी डॉ अनिल कुमार प्रथम ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत परिवर्तित परीक्षा प्रणाली से अवगत कराया तथा स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
डॉ सतीश सिंह यादव ने शासन की छात्रवृत्ति योजना तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। शारीरिक शिक्षा एवम क्रीड़ा प्रभारी डॉ हुकूम सिंह ने खेल सुविधाओं, जिम, योगा कक्षाओं व क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से बताया।अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए एंटी रैगिंग व छात्राओं की सुरक्षा के लिए कॉलेज द्धारा की गई व्यवस्था से अवगत कराया।
डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता युवा महोत्सव, वार्षिकोत्सव व प्रतिभा अलंकरण समारोह आदि के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए आन्तरिक परिवाद समिति के उद्देश्य और महत्व को उद्घाटित किया। डॉ जायसवाल ने महाविद्यालय में स्थापित जनपद की एक मात्र इग्नू अध्ययन केन्द्र एवं राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की दूरस्थ शिक्षा की सुविधा एवम उसके पाठ्यक्रमों से होने वाले लाभ से परिचित कराया।
डॉ बबिता यादव ने महिला प्रकोष्ठ, डॉ संजय कुमार एवं डॉ ज्योति विश्नोई ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य, कार्यप्रणाली कार्यक्रम एवं शिविर की जानकारी दी। डॉ प्रेमचन्द चौधरी ने पुस्तकालय, डिजिटल लाइब्रेरी व वाचनालय तथा छात्र-छात्रा के शिकायत निवारण हेतु महाविद्यालय द्वारा गठित प्रकोष्ठ के विषय में विस्तार से बताया। डॉ चौधरी ने रोवर्स- रेंजर्स के चयन की प्रक्रिया और शिविर के बारे में भी बताया। डॉ अनिल कुमार द्वितीय ने आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डॉ सारिका शर्मा, डॉ पीके शर्मा, डॉ गौरव कुमार सिंह, डॉ दिलीप वर्मा, डॉ सचिन राघव, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ जुनैद आलम, संजीव शाक्य, प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित थे।समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!