Breaking News

06 एवं 07 सितम्बर को होगी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2025 डीएम ने विशेष तैयारियों के दिए निर्देश

Spread the love

06 एवं 07 सितम्बर को होगी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2025
डीएम ने विशेष तैयारियों के दिए निर्देश
बदायूँ : 02 सितम्बर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 का आयोजन जनपद बदायूँ में दिनांक 06 व 07 सितम्बर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली प्रातः 10ः00 से 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03ः00 से 05ः00 बजे तक। इस परीक्षा में लगभग 39,360 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे, जिनके लिए जिले में 24 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि परीक्षा के लिए मौसम को दृष्टिगत रखते हुए सभी तैयारियां की जाएं, जिससे अभ्यर्थियों को कोई दिककत न हो, साथ में उनके सामान के रखने की भी उचित व्यवस्था रहे। केन्द्र व्यवस्थापक इसका विशेष ध्यान रखें। परीक्षा केन्द्र में प्रकाश व्यवस्था का खास ख्याल रखा जाए।
उन्होंने निर्देश दिए परीक्षा को शांतिपूर्वक व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियाँ समय से पूर्ण की जाएं। परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं विद्युत आपूर्ति की विशेष व्यवस्था की जाएं। परीक्षा के दिन केन्द्रों के आस-पास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।
उन्होंने रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैण्ड पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। अभ्यर्थियों को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए रेलवे प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन पर निरन्तर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एम्बुलेंस व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया है। जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आपात स्थिति हेतु विशेष तैयारियाँ रखी गई हैं। विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने हेतु जल संस्थान को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा प्रबन्धों को मजबूत किया गया है। परीक्षा केन्द्रों पर भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। यातायात पुलिस को अभ्यर्थियों के आगमन व वापसी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 25,000 से अधिक की भीड अन्य जनपदों से बदायूँ आना सम्भावित है। ऐसे में प्रशासन ने आवास, यातायात और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया है। सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय से परीक्षा केन्द्र पर पहुँचे और आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य प्रतिबन्धित सामग्री लाना पूर्णतः निषिद्ध है।
उन्होंने बताया कि जनपद के बीआरबी मॉडल इण्टर कॉलेज, ब्लूमिंगडेल स्कूल, डीपॉल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, फ्लोरेंस नाइटिंगल स्कूल, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, एचपी इंटरनेशनल स्कूल, हा0सि0 इस्लामियां इण्टर कॉलेज, केदार नाथ महिला इण्टर कॉलेज, लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, महार्षि विद्या मंदिर, मदर ऐथेना स्कूल, एन0एम0एस0एन0 दास पीजी कॉलेज ब्लॉक ए, एन0एम0एस0एन0 दास पीजी कॉलेज ब्लॉक बी, नगर पालिका कन्या इण्टर कॉलेज, पी0एम0 श्री राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, पी0एम0 श्री राजकीय इण्टर कॉलेज, राजाराम महिला इण्टर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, श्री कृष्णा इण्टर कॉलेज ब्लॉक ए, श्री कृष्णा इण्टर कॉलेज ब्लॉक बी, सिंगलर गर्ल्स इण्टर कॉलेज, टिथोनस इण्टरनेशनल स्कूल, जीलॉट पब्लिक स्कूल
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी में एसएमसी अध्यक्ष व सचिवों का प्रशिक्षण

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। कादरचौक के ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी पर विद्यालय प्रबंध …

error: Content is protected !!