Breaking News

UP की टीम से नेशनल खेलेंगे दो खिलाड़ी। दोनों का पावर लिफ्टिंग में हुआ चयन।

Spread the love

UP की टीम से नेशनल खेलेंगे दो खिलाड़ी। दोनों का पावर लिफ्टिंग में हुआ चयन।*

महोदय,

बदायूं जिले के दो सरकारी कर्मचारियों का चयन यूपी टीम में हुआ। अब ये दोनों खिलाड़ी नेशनल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता, ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट, में हिस्सा लेंगे। दोनों खिलाड़ी का चयन पावरलिफ्टिंग में हुआ है।

राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन व ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन 3 व 4 सितंबर को सभी मंडलों का विभिन्न जिलो के स्टेडियम में हुआ। जिसमे पावरलिफ्टिंग का ट्रायल गाजियाबाद के महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमे बदायूं जिले के लोक निर्माण विभाग में तैनात स्टेनो आसिम ख़ान ने 83 किलोग्राम वर्ग भार की श्रेणी में टोटल 555 किलोग्राम भार उठाकर यूपी की टीम में स्थान पक्का किया ।

वही राजकीय पॉलीटेक्निक बदायूं के पेंट टेक्नोलॉजी में तैनात प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने 105 किलोग्राम वर्ग भार की श्रेणी में टोटल 760 किलोग्राम भार उठाकर यूपी की टीम में स्थान पक्का किया। अब ये दोनों खिलाड़ी यूपी की टीम से नेशनल खेलेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!