Breaking News

खेल से जीवन के उच्च शिखर को प्राप्त किया जा सकता है: डोमेश्वर साहू

Spread the love

खेल से जीवन के उच्च शिखर को प्राप्त किया जा सकता है: डोमेश्वर साहू

बरेली स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में आयोजित 37 वीं क्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्या भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री माननीय डोमेश्वर साहू ने महापौर उमेश गौतम के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जलन कर किया ब्रज प्रांत संगठन मंत्री हरिशंकर जी प्रदेश निरीक्षक यशवीर जी प्रांत शिशु वाटिका प्रभारी रामकिशोर जी क्षेत्र शारीरिक प्रमुख होडिल सिंह जी, सह खेल संयोजक रविंद्र मोहन शर्मा उत्तराखंड खेल प्रभारी नवीन रावत ने पुष्पार्चन किया। विद्यालय प्रबंधक दिनेश मलिक ने आए हुए अतिथियों का अंग वस्त्र पहनकर स्वागत किया, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्र संगठन मंत्री माननीय डोमेश्वर साहू ने क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में बोलते हुए कहा कि आज विद्या भारती प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी होती जा रही है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो अथवा खेल का मैदान राष्ट्रीय स्तर तक होने वाली प्रतियोगिताओं में विद्या भारती के छात्र-छात्राएं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी विलक्षण प्रतिमाएं प्रस्तुत कर रहे हैं, खेल के माध्यम से जीवन में सभी प्रकार की उन्नति प्राप्त होने वाली होती है खेल एक ऐसा सशक्त माध्यम है जिसके माध्यम से जीवन की सभी ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। मुख्य अतिथि महापौर उमेश गौतम ने विद्या भारती के सानिध्य में कार्य करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की जीवन को श्रेष्ठता प्रदान करने में विद्या भारती के विद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका है विद्यालय प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। उद्घाटन सत्र में नन्हे मुन्ने भैया बहनों ने भजन और लोग नृत्य के साथ कार्यक्रम में समां बांध दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजकुमार जी अग्रवाल उपाध्यक्ष बाल कल्याण समिति विद्यालय प्रबंधक दिनेश मलिक ने सभी आए हुए अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर ब्रज प्रांत, मेरठ प्रांत, एवं उत्तराखंड की 12 टीम में बालक एवं बालिका वर्ग जिसमें अंडर 14, 17, 19 वर्ग के खिलाड़ी डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिनांक 5 और 6 सितंबर को प्रतिभागिता करेंगे। इस अवसर पर निर्णायक के रूप में उमेश पांडे, दरेंद्र सिंह, कुमारी शिवानी मथुरा महेंद्र पाल हल्द्वानी आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन रामकिशोर श्रीवास्तव ने किया उक्त जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!