Breaking News

पड़ौआ गांव में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से करंट लगने से झुलसकर किशोर की हुई मौत,

Spread the love

पड़ौआ गांव में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से करंट लगने से झुलसकर किशोर की हुई मौत, परिजनों ने शव रखकर सड़क पर जाम लगाया

गुरुवार 4:00 बजे के आसपास बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पड़ौआ गांव में 13 वर्षीय शिवम पुत्र सम्राट अपने खेत पर गया था। कि खेत पर जमीन पर गिरी हाई टेंशन बिजली की तार की चपेट में शिवम आ गया और करंट लगने से झुलस कर शिवम की मौत हो गई। शिवम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि तीन दिन से हाईटेंशन बिजली का तार खेत पर जमीन पर पड़ा हुआ है। जिसकी वह विद्युत उपकेंद्र और विद्युत कर्मचारी से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन किसी ने भी बिजली के तार को ठीक नहीं किया। कि आज गुरुवार को यह हादसा हो गया। गुस्साएं परिजनों ने बदायूं उसावा मार्ग पर शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। वहीं सूचना मिलते ही कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। फिलहाल परिजन विघुत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

अशवनी पटेल संवाददाता अमर प्रभात


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!