*बड़ी खबरें……………….*
➡दिल्ली-भाजपा सांसदों की वर्कशॉप का आज पहला दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्कशॉप में शामिल होंगे, पीएम नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया जाएगा, GST स्लैब में बदलाव के लिए सम्मानित किया जाएगा, BJP सांसदों की वर्कशॉप में लगभग 4 सेशन शामिल हैं, वर्कशॉप में पार्टी के इतिहास और विकास पर चर्चा होगी, सांसदों की कार्यकुशलता बढ़ाने पर काम किया जाएगा, वर्कशॉप का मकसद उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सही ट्रेनिंग देना , 100% वोटिंग के लिए सांसदों को सही ट्रेनिंग दी जाएगी, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी
➡शामली -पुल से लटकर कर यमुना नदी में कूदा युवक, दोस्तों के मोबाइल पर भेजा सुसाइड का मैसेज, युवक ने अपना बैग, टेबलेट पुल पर छोड़ा, हरियाणा राज्य के समालखा का रहने वाला हिमांशु , यमुना नदी में युवक की तलाश में लगे गोताखोर, कैराना यमुना नदी में युवक के कूदने का वीडियो वायरल
➡ललितपुर-इंस्टाग्राम के प्यार ने रची पति की हत्या की साजिश, ग्रामीणों ने प्रेमी बदमाशों को पकड़ कर पीटा, बदमाशों के पास से असलहा, कारतूस सहित बरामद, ग्रामीणों ने 2 बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, पत्नी के बुलाने पर प्रेमी के साथ गांव आया था बदमाश, पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेकर की पूछताछ, सदर कोतवाली क्षेत्र बिरधा के सतरवांस गांव की घटना
➡महोबा-तालाब में डूबे युवक की मौत का मामला, 16 घंटे बाद भी शव बरामद न होने से आक्रोश, परिजनों ने कानपुर-सागर हाइवे में लगाया जाम, जाम लगने से वाहनों की लगी लम्बी कतारें, परिजन शव बरामद करने की कर रहे मांग, तालाब में पैर फिसलने से डूब गया था युवक, कबरई थाना परिसर के बाहर का मामला
➡आगरा में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, चेकिंग में रोकने पर बदमाश ने किया फायर, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, शाहजहांपुर का रहने वाला बदमाश सुरजीत, बदमाश पर दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे, बाइक, तमंचा, नगदी, चोरी का सामान बरामद, थाना बमरौली कटारा पुलिस ने की कार्रवाई
➡अमरोहा-बारावफात के जुलूस में तलवार लहराने का मामला, युवकों ने तलवार लहराकर मचाया था उत्पात , राजा,अमन,मोहम्मद आरियान ,आकिब गिरफ्तार, आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए, हसनपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡बरेली-लगातार बारिश से नदियों का बढ़ा जलस्तर, SDM, तहसीलदार नदी किनारे गांव में रख रहे नजर, बाढ़ग्रस्त गांव में बन रहा और बट रहा खाना, जल्द किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा के निर्देश, बाढ़ग्रस्त इलाको में मेडिकल टीम कर रही जांच
➡रायबरेली-साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, 12:57 PM पर सभी मंदिरों के बन्द होंगे कपाट, सूतक लगने की वजह से मंदिर के होंगे कपाट बंद, रात्रि 9:57 पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, रात्रि 1:27 तक रहेगा चंद्र ग्रहण, मंदिर के कपाट बंद होने को लेकर नोटिस चस्पा
➡ग्रेटर नोएडा/सूरजपुर थाना क्षेत्र में डीएम आवास के पास लुटेरे सक्रिय, युवक से मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाशों की पिटाई LIVE, पीड़ित ने ग्रामीणों की मदद से बदमाश को पकड़ा, बदमाश से तक़रीबन लूट के 3 दर्जन से ज़्यादा फ़ोन ग्रामीणों ने किए बरामद ।
➡कन्नौज -स्वास्थ्य शिविर लगा इलाज करने वाला डॉक्टर फर्जी, फिजियोथेरेपी की डिग्री लेकर कर रहा था इलाज, छिबरामऊ के संत गेस्ट हाउस में लगाया था मुफ्त शिविर, मुफ्त शिविर के नाम पर मरीजों से धन की लूट, स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर बंद कराया था शिविर, एसीएमओ ने झोलाछाप के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, कासगंज के कामरान अहमद पर छिबरामऊ कोतवाली में केस
➡देहरादून-प्रदेश भाजपा संगठन में नई कार्यकारिणी का गठन, 16 सांगठनिक जिलों की नई कार्यकारिणी का गठन, संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई-सीएम
➡देहरादून -मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत खातों में पैसा ट्रांसफर, मंत्री रेखा आर्या ने धनराशि जारी की, 4 करोड़ 47 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी की, कैंप कार्यालय पर धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी
➡देहरादून-उत्तराखंड STF साइबर क्राइम टीम की कार्रवाई, दिल्ली से 2 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया , सेवानिवृत्त कुलपति से 1.47 करोड़ रुपये की ठगी की थी, रूहेलखण्ड विवि की सेवानिवृत्त कुलपति से ठगी की थी, खुद को महाराष्ट्र साइबर क्राइम विभाग का अधिकारी बताया, 12 दिनों तक व्हाट्सएप कॉल पर डिजिटल अरेस्ट किया था, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर करोड़ों रुपये ट्रांसफर करवा लिए, ठगों ने करोड़ों रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए
➡नोएडा -शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1 करोड़ 97 लाख की ठगी, बाइक कंपनी के अफसर के साथ 1 करोड़ 97 लाख की ठगी , पहले एक ऐप करवाया डाउनलोड, फिर पैसे करवाए इन्वेस्ट, शुरू में ठग ने रुपये विड्रोल कराकर जीता भरोसा, शेयर, IPO में मोटा मुनाफा दिखा कर निवेश कराए रुपये, 14 बार में डलवाए 1 करोड़ 97 लाख की रकम अलग-अलग खातों में डलवाए 1 करोड़ 97 लाख की रकम, पैसा लेने के बाद ऑफलाइन हो गई ऐप और ग्रुप, पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई FIR
➡देवरिया-कई दुकानों पर अवैध तरीके से बेची जा रही शराब, सुबह होते ही शुरू हो जाती है देसी शराब की बिक्री, दुकान के बाहर सुबह से ही शराबियों का लगा जमावड़ा
➡हरिद्वार -DM ने पेयजल टैंकों की लीकेज पर जताई नाराजगी, डीएम मयूर दीक्षित ने तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं का निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए, समय पर पानी सप्लाई सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए
➡अयोध्या -आज श्रद्धालुओं को नहीं होंगे रामलला के दर्शन, दोपहर 12:30 बजे से नहीं होंगे रामलला के दर्शन, चंद्र ग्रहण के चलते नहीं होंगे रामलला के दर्शन, 9 घंटे पहले दोपहर 12:57 बजे लग जाएगा सूतक काल, 8 सितंबर की सुबह 6:30 बजे राम मंदिर पुनः खुलेगा, हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने दी जानकारी
➡हमीरपुर -मौदहा कस्बे में सज गया कंस दरबार, आज कस्बे में निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा, दर्जनों शामिल की जाएंगी मनमोहक झांकियां, 19वीं सदी से चली आ रही कंस मेला की परंपरा, गल्ला व्यापार एवं आढती संघ द्वारा आयोजित मेला, बुंदेलखंड क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में शामिल होते लोग, नामी महिला, पुरूष पहलवान दिखाएंगे अपने दांव पेंच, सुरक्षा के लिहाज से तैनात रहेगी पुलिस
————————————————————————————
Budaun Amarprabhat