Breaking News

सोहरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो घरों में हुआ भारी नुकसान

Spread the love

सोहरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो घरों में हुआ भारी नुकसान

फतेहगंज पश्चिमी _ सोहरा गांव में आज दोपहर को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो घरों में बिजली के इलेक्ट्रॉनिक सामान का हुआ भारी नुकसान। जानकारी के अनुसार विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सोहरा में आज दोपहर लगभग 12 बजे के करीब बारिश के दौरान परचूनी की दुकान चलाने वाले ताहिर मंसूरी के मकान में आकाशीय बिजली गिर गई। ताहिर मंसूरी की दुकान के ऊपर लोहे की राड कट कर नीचे गिर गई, लोहे की सरिया पर पर झंडा लगा हुआ था। झंडे के ऊपर पक्षी कौवा बैठा था जिसकी मौत हो गई। और घर में दरार आ गई। और दीवार का कुछ प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। और घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान इनवर्टर, पंखा, बल्ब फुक गया। इसी तरह सरिया सीमेंट के व्यापारी आसिफ भाई के घर में भी इलेक्ट्रॉनिक सामान का भारी नुकसान हुआ है। उनकी दुकान में लगे इनवर्टर, पंखा, बल्ब फुक गया। और (इलेक्ट्रॉनिक लाइन) बिजली के तार लाइन और बिजली का सेटअप बॉक्स जल गया। गांव में बिजली गिरने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। गांव के प्रमुख समाज सेवी इस्लाम हुसैन अंसारी, इमरान अंसारी मौक पर पहुंचे और उन्होंने प्रशासन हल्का लेखपाल को फोन कर घटना की जानकारी दी और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

द्वितीय चरण में नामित गांवों में जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को किया जाएगा जागरूक

Spread the loveबदायूँ जनपद में द्वितीय चरण के अंतर्गत नमामि गंगे जैविक खेती योजनान्तर्गत जैविक …