Breaking News

विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने 3 साल 75 दिन बाद विधि-विधान से किया अन्न ग्रहण

Spread the love

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कराया अन्न ग्रहण

बदायूं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने जन्मदिन के मौके पर शहर के द पर्ल मैरिज लॉन में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ता सम्मान समारोह और विधि विधान से 3 साल 75 दिन बाद अन्न (प्रसाद) भी ग्रहण किया। संयोग से उनकी धर्मपत्नी विमलेश गुप्ता का भी जन्मदिन है। उन दोनों लोगो को शुभकामनाएं और बधाई देने वालों का देर रात्रि तक सिलसिला चलता रहा।
सदर विधायक /पूर्व राज्य मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने दिनांक 26 अप्रैल 2021 को कोरोना काल मे अपने सुपौत्र विश्वप्रिय के जन्मदिन पर शपथ ली, कि जब तक कोरोना नामक शत्रु भारत ही नहीं बल्कि विश्व से नष्ट नहीं हो जाएगा तब तक मैं अन्न ग्रहण नहीं करूंगा। उसके बाद कोरोना भारत ने पूरे विश्व से नष्ट हो गया है। फिर उनकी पुनः इच्छा जागृत हुई कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे उसके बाद ही अन्न ग्रहण करूंगा। ईश्वर की कृपा से उनकी दोनों प्रतिज्ञाएं पूर्ण हुई। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने शुभचिंतकों के आग्रह एवं परामर्श पर पुनः अन्न (प्रसाद) ग्रहण किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक ने संबोधित किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा विधायक महेश चंद्र गुप्ता हरि बोल महाराज के अनन्य भक्त हैं और वह ईश्वरवादी व्यक्ति हैं। वह राष्ट्र और समाज हित में ऐसे निर्णय और प्रतिज्ञाएँ लेते हैं जिनको पूरा करना बहुत बड़ा कार्य है। वह पहले आतंकवाद को भी खत्म करने हेतु अन्न छोड़ चुके हैं और अब उन्होंने कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए प्रतिज्ञा ली थी, वह प्रतिज्ञा उनकी पूर्ण हुई है। वे सच में समाज के सच्चे हितैषी हैं। उनमें राष्ट्रभक्ति की झलक दिखाई देती है।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा महेश चन्द्र गुप्ता एक सच्चे राष्ट्रभक्त हैं ऐसे कठोर संकल्प और प्रतिज्ञा में हर व्यक्ति नहीं ले सकता। उन्होंने समाज और राष्ट्र की भलाई के लिए संकल्प लिया था। महेश चंद्र गुप्ता की कार्यशैली, कथनी और करनी हम सभी को कुछ न कुछ सीख देती है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे ऐसे ही निरंतर समाज और राष्ट्र की सेवा करते रहें।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा महेश चंद्र गुप्ता ने जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित करके श्रेष्ठ कार्य किया है क्योंकि पार्टी का कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ है। कार्यकर्ता ही भाजपा गौरव है। उन्होंने सदर विधायक और उनकी धर्मपत्नी को जन्मदिन की बधाई दी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा महेश चंद्र गुप्ता सरल और सहज और विनम्रता के प्रतीक हैं। उनकी लोकप्रियता बदायूं विधानसभा ही नहीं बल्कि बिल्सी, बिसौली, सहसवान और गन्नौर में भी हैं। वह कार्यकर्ताओं के लिए दिन रात परिश्रम करते हैं। कार्यकर्ता उनके पास से निराश होकर कभी नहीं जाता है। इसलिए वे लोकप्रिय,जनप्रिय नेता भी हैं।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भावुक होकर अपनी प्रतिज्ञाओं और संकल्पों के बारे में बताया। बाद में उन्होंने सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व आभार जताया।


कार्यकर्ता सम्मान समारोह को प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक पूर्व साँसद संघमित्रा मौर्य ने भी सम्बोधित किया।
इस मौके पर एमएलसी कुँवर महाराज सिंह, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, जिलाध्यक्ष सम्भल हरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष आँवला आदेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य,वीरेन्द्र राजपूत, अनेकपाल पटेल, शिवम सिंह, अतेन्द्र विक्रम सिंह, सुभाष गुप्ता, एमपी सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, सोवरन सिंह, नेकपाल सिंह, सुखदेव राठौर, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, अरूण प्रकाश, तीर्थेन्द्र पटेल, धीरेंद्र सिंह, अनुज सक्सेना, मनोज बिट्टन, नौरंगपाल राजपूत, जितेंद्र साहू, जयपाल दिवाकर, नत्थूलाल वर्मा, मयंक गुप्ता, मोनिका गंगवार, कौशल शास्त्री, जगदीश लौनिया, शारदाकान्त शर्मा, शारदेन्दु पाठक, पंकज गुप्ता, राजीव वार्ष्णेय, सुरजीव गुप्ता, अमन गुप्ता, मधुसूदन गुप्ता, हिमांशु कठेरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!