लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल विद्यालय, बदायूँ में सम्पन्न हुआ छात्र शपथ ग्रहण समारोह
बदायूँ, 09 सितम्बर।
लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल विद्यालय, बदायूँ में आज छात्र शपथ ग्रहण समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं अनुशासनपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए उनके व्यक्तित्व एवं नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित किया गया।
समारोह में हेड बॉय मास्टर वंश प्रताप सिंह एवं हेड गर्ल मिस महिमा राठौर ने शपथ ग्रहण की। उनके साथ अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के संस्थापक श्री वेदव्रत त्रिवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “विद्यालय में इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी बनाते हैं तथा उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। विद्यार्थियों को केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी जिम्मेदार बनना चाहिए।”
प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि, “विद्यार्थियों को दिए गए पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्य और उत्तरदायित्व भी हैं। यदि इन्हें जीवन में आत्मसात कर लिया जाए तो सफलता सुनिश्चित है।”
इस अवसर पर विद्यालय के सह-संस्थापक श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी सहित सभी पदाधिकारियों के अभिभावक गण उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat