Breaking News

गुधनी स्थित पावन स्थल बालाजी बल्देवधाम में मंगलवार को बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजा

Spread the love

बिसौली। गुधनी स्थित पावन स्थल बालाजी बल्देवधाम में मंगलवार को बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजा। दरबार में दूर-दराज़ से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हनुमान भक्ति में लीन होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 ललितेश्वर महाराज ने कहा जो हृदय से बालाजी का स्मरण करता है, उसके जीवन के तमाम संकट क्षणभर में समाप्त हो जाते हैं। हनुमानजी का दरबार करुणा का सागर है, यहाँ आने वाला कोई भी भक्त खाली नहीं लौटता। दरबार में कई भक्त चीखते – चिल्लाते आए और बालाजी महाराज के आशीर्वाद से उनके कष्ट पलभर में दूर हो गए। इस अलौकिक दृश्य के साथ पूरा धाम जय सियाराम, जय हनुमान, जय बालाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने कहा इस दरबार में आकर आत्मा को अद्भुत शांति और मन को असीम शक्ति मिलती है। पूरा मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के स्वर से दिनभर गुंजायमान रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बैंकों की नीतियों के खिलाफ भाकियू का आंदोलन तेज, 18 जून के बाद बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

Spread the loveडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों के उत्पीड़न का लगाया आरोप, गांव-गांव चलेगा …

error: Content is protected !!