Breaking News

बाइक-कार की हुई भिंड़त, बाइक सवार दो लोग हुए घायल

Spread the love

बाइक-कार की हुई भिंड़त, बाइक सवार दो लोग हुए घायल

बिल्सी। सोमवार की शाम वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया के निकट बाइक और कार की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। मिली जानकारी के मुताबिक वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हथरा निवासी मनु भाई और नसीरपुर गेसू निवासी अक्तन सहसवान से गांव हथरा थाना वजीरगंज को अपनी बाइक से जा रहे थे। जैसे उनकी बाइक क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया के निकट पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। जिसमें मन्नू भाई और अक्तन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया है। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!