Breaking News

भाजपाईयों ने व्यापारियों को समझाए जीएसटी के लाभ

Spread the love

भाजपाईयों ने व्यापारियों को समझाए जीएसटी के लाभ

बिल्सी। सोमवार से जीएसटी घट कर दो स्लैब, पांच और 18 प्रतिशत में आ गया। जिसको लेकर मंगलवार को भाजपा नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी ने अपनी टीम के साथ नगर के मुख्य बाजार में घूमकर व्यापारियों के जाकर इससे होने वाले लाभ को समझाया। उनका मानना है कि जीएसटी घट जाने से व्यापारियों के साथ जनता को सीधे लाभ मिलेगा। इससे मंहगाई भी कम हो सकेगी। इस मौके पर उनके साथ राहुल माहेश्वरी, निखिल सक्सेना, अर्पित शर्मा, राकेश माहेश्वरी, अखिल मालपाणी आदि मौजूद रहे। बाजार में कुछ दुकानदारों ने कहा कि अगले सप्ताह से लोगों को अगले बिल से सामान की खरीदारी कर आने के बाद घटी हुई दर पर मिलने लगेगा। इसलिए आमजन को घटी दर के लिए अभी एक सप्ताह तक इंतजार करना होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!