Breaking News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के चलते स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

Spread the love

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के चलते स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
आसफपुर ( बिसौली ) – स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यहां के चिकित्सा अधिकारी हिमांशु कुमार के निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर पारुल , प्रिया , जहीन मिर्ज़ा , मधु , बी एच डब्ल्यू प्रतिभा शर्मा आदि डॉक्टरों की टीम ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरण किया ।
इस दौरान शोभा रानी , अंजली , आशा , प्रिया , शशि , नीतू फरजाना , लक्ष्मी आदि मरीजों ने अपना निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया ।
इस अवसर पर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं व आशा बहुओं सहित उनके तीमारदारों की भारी भीड़ देखने को मिली ।
स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के मुताबिक अग्रिम 30 सितंबर व 02 अक्टूबर 2025 को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा । जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे ।
यह जानकारी स्थानीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी हिमांशु कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …