Breaking News

पदमांचल जैन मंदिर प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय ने किया पौधारोपण

Spread the love

पदमांचल जैन मंदिर प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय ने किया पौधारोपण

बिल्सी: बिसौली रोड स्थित पदमांचल जैन मंदिर पर आज गुरुवार को अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में समिति संस्थापक ट्री मैन प्रशांत जैन की अध्यक्षता में भव्य पौधारोपण एवं पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशिक्षु सीओ (प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र प्रभार) गौरव उपाध्याय ने कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर प्रांगण में पीपल ,अर्जुन आदि के पौधे रोपित कर किया। एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले युवाओं जिसमे विष्णु असावा,देव ठाकुर,रमेश बाबू शर्मा,अवधेश परासर,कुलदीप गुप्ता,अनुज वार्ष्णेय,केशव वार्ष्णेय ,ललित गिरी,वंश गिरी,नईम आज़ाद,ओजस्वी जौहरी ,सौरभ चौहान आदि को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ,उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने में पेड़ सहायक होते है इसलिए अपने घर के आसपास खाली पड़े मैदानों में पौधारोपण करते रहना चाइये जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे व लोगो को प्राणवायु लेने में कोई समस्या आदि नही हो
ट्री मैन प्रशान्त जैन ने कहा की प्रत्येक मनुष्य को अपने प्रत्येक शुभ अवसरों पर पौधारोपण करते रहना चाहिए जिससे उस पल व पर्यावरण संरक्षण दोनो को सुरक्षित रखा जा सकता है ,उन्होंने क्षेत्र में हो रहे हरे पेडो के कटान को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग की अपील की ।प्रशिक्षु सीओ ने मन्दिर परिसर का वारिकी से भ्रमण कर मंदिर में उपस्थित बेदी में विराजमान जैन तीर्थंकरों के दर्शन भी किए व पूर्व में लगे पौधों को देखकर जमकर प्रशंशा भी की ।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ श्री कृष्ण गुप्ता ,मुंशी लोकेंद्र सिंह,केशव वार्ष्णेय,रामेश्वर सिंह ,भूपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!