Breaking News

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराई हादसे में बाइक चला रहा किशोर हुआ गम्भीर रूप से घायल इलाज के दौरान मौत

Spread the love

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराई हादसे में बाइक चला रहा किशोर हुआ गम्भीर रूप से घायल इलाज के दौरान मौत

उघैती (बदायूं):तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में युवक को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।जहां शनिवार सुबह किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।उघैती थाना क्षेत्र गांव खितौरा निवासी ओमबाबू कश्यप का 15 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र किसी काम से बिल्सी थाना क्षेत्र के महलोली गांव के पास जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे डिवाइडर से टकरा गई।जिसमें किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।गंभीर रूप से घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।जहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।किशोर की मौत की बाद शनिवार शाम लगभग 7:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। किशोर का शव घर पहुचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।किशोर की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!