Breaking News

दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा पुलिस परिवार के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरण कर उनके साथ खुशिया बाँटी गई

Spread the love

*दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा पुलिस परिवार के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरण कर उनके साथ खुशिया बाँटी गई तथा सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।*

दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के घर जाकर उनके परिवारजनों से ससम्मान भेंट की गई । इस अवसर पर सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें मिष्ठान वितरण कर आत्मीय संवाद स्थापित किया गया । इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे इस सौहार्दपूर्ण एवं मानवीय पहल के लिए आभार व्यक्ति किया । इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री के0 के0 तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री कर्मवीर सिंह एवं अन्य थानों पुलिस द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों से ससम्मान भेंट की गई । इस अवसर पर सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें मिष्ठान वितरण कर आत्मीय संवाद स्थापित किया गया । इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे इस सौहार्दपूर्ण एवं मानवीय पहल के लिए आभार व्यक्ति किया गया तथा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के परिवारजन द्वारा इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में आयोजित

Spread the loveबिसौली। तहसील बार एसोसिएशन की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बार हाल में …

error: Content is protected !!