Breaking News

विक्रम ने भगवान श्रीराम का तिलक कर राज्यभिषेक

Spread the love

उसहैत-नवागत राज्य मंत्री बब्बू भैय्या के बेटे अतेंद्र विक्रम ने भगवान श्रीराम का तिलक कर राज्यभिषेक कार्यक्रम का कराया समापन -कलीला ग्राउंड उसहैत में चल रहे श्रीराम लीला महोत्सव में शुक्रवार को रावण वध के बाद रामलीला कमेटी के पदाधिकारी द्वारा भगवान श्री राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम का एक भक्त आयोजन किया गया देर रात मुख्य अतिथि दातागंज विधायक हाल ही में राज्य मंत्री बने राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैय्या के बेटे ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम ने भगवान श्री राम का तिलक कर राज्याभिषेक कार्यक्रम को संपन्न करायामेला अध्यक्ष अनुज गुप्ता व रामलीला कमेटी पदाधिकारियो अन्य संभ्रांत नागरिको ने मुख्य अतिथि अतेंद्र विक्रम को भगवान श्रीराम की फोटो देकर गले में राम की पट्टी व फूल मालाए पहनाकर स्वागत किया ।मुख्य अतिथि ने कहा भगवान श्रीराम की लीला हमे सिखाती है कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में सच्चाई और अच्छाई की ही जीत होती है कि हमें अपने माता-पिता और गुरुजनों का पूरा सम्मान करना चाहिए।साहस और नेतृत्व: राम का जीवन हमें साहस और बुद्धि से हर कठिनाई का सामना करने की प्रेरणा देता हैवहीं मेला अध्यक्ष ने कहा भगवान राम के जीवन से हमें दयालुता, नेतृत्व क्षमता, आदर्श भाई होने, और सत्य व कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।इस मौके पर मेला अध्यक्ष अनुज गुप्ता, नरेश गुप्ता अमित गुप्ता, टिंकू राठौर,सुनील वर्मा ,पूरन लाल, आदि मौजूद रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …