Breaking News

बहन – भाई के अटूट प्रेम का पर्व भैया दूज का त्यौहार नगर व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया

Spread the love

बिसौली। बहन – भाई के अटूट प्रेम का पर्व भैया दूज का त्यौहार नगर व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक कर भगवान से उनकी लंबी उम्र, सुख शांति और समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहन को रक्षा का वचन देते हुए उन्हें शगुन के रूप में आकर्षक उपहार दिए। बृहस्पतिवार को भाई दूज का त्योहार परंपरागत व धूमधाम तरीके से मनाया गया। बहनें भी अपने भाई के घर उनका तिलक करने के लिए जा रही थी। कोई बस से तो कोई निजी संसाधन से अपने गंतव्य की ओर जाते हुए दिखाई दे रहा था। ऐसे में सभी जगह रौनक दिखाई दे रही थी। भाई के घर पहुंचने के बाद बहनों ने रोली चावल से तिलक कर भाई की खुशहाली और दीघार्यु के लिए प्रार्थना की। इसके बाद भाइयों ने भी तिलक कराने के बाद अपनी बहनों को दक्षिणा व उपहार भी भेंट किए। नगर में मिठाई बाग किराने की दूकानों पर भी खासी भीड़ दिखाई दी। जहां अलग-अलग किस्म और कीमत की मिठाइयां दुकान पर सजी हुई थी और खरीददारों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। वही किराना स्टोर पर भी गोला खरीदने वालों की भीड़ दिखाई दी। भाई दूज पर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। वहीं सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ने से पुलिस को यातायात व्यवस्था संभालने के लिए दिनभर पसीना बहाना पड़ा। देर शाम भीड़ कम होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शुक्र, शनि और नेपच्यून की युति से दो रातों में बनेगा खास दृश्य

Spread the love7 और 8 मार्च को आकाश में दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा संवाददाता : …

error: Content is protected !!