Breaking News

बदायूं रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की तैयारी को लेकर प्रशासन सख्त

Spread the love

बदायूं रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की तैयारी को लेकर प्रशासन सख्त दिखाई दे रहा है। मेले में मुख्य मार्गों के दोनों और बिजली सप्लाई के लिए बल्लियां लगा दी गई हैं। अभी जहां टेंट रखे गए हैं वहीं पर ट्यूबलाइट लगा दी गई है। वीआईपी, बरेली और कुर्मियान मेले की तरफ लाईट के लिए बल्लियां लगाई जा रही है। गंगा तट पर बल्लियां लगाकर विद्युत सप्लाई दी जाएगी। मेले में मुख्य मार्गों पर अभी धूल के बड़े-बड़े अंबर दिखाई दे रहे हैं। मेला प्रशासन की ओर से अभी मार्गों पर छिड़काव नहीं कराया गया है। मेले में चाय नाश्ते की एक दुकान रेनू ने लगाई है। मेले में अभी टेंट लगाने का कार्य आधा अधूरा है। टेंट लगाने वाले कर्मचारियों का कहना है कि आज शुक्रवार को टेंट का एक ट्रक आएगा। उसके बाद कोतवाली के तंबू लगाए जाएंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सांसद धर्मेंद्र यादव ने शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना

Spread the loveअयोध्या। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव गुरुवार को पडरंगा मंडी स्थित विपिन …