Breaking News

बीएल वर्मा के अथक प्रयासों से दो रैक डीएपी बदायूं को मिली

Spread the love

बदायूं। जनपद में डीएपी की मारामारी से परेशान किसानों को राहत मिलने जा रही है। किसानों की इस किल्लत को देखते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा को समझते देर नहीं लगी और उन्होंने प्रदेश सरकार के संयुक्त निदेशक कृषि आशुतोष मिश्रा से बदायूं के लिए अतिरिक्त खाद की व्यवस्था करने के लिए कहा। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संयुक्त निदेशक ने बदायूं जनपद के लिए दो रैक अतिरिक्त डीएपी खाद आबंटित कर दी। अब जल्द ही किसानों को खाद मिलने लगेगी। कृषकों ने केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद किसानों को दो रैक अतिरिक्त खाद की व्यवस्था करने पर आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

संगठन के पदाधिकारियों को प्रशासन द्वारा नजरबंद किया

Spread the loveबदायूं। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के युवा जिलाध्यक्ष रामलखन यादव एडवोकेट ने आरोप …

error: Content is protected !!