Breaking News

युवक ज्वलनशील पदार्थ से झुलसा, तीन लोग हिरासत में; सीसीटीवी फुटेज में खुद पेट्रोल खरीदता दिखा

Spread the love

युवक ज्वलनशील पदार्थ से झुलसा, तीन लोग हिरासत में; सीसीटीवी फुटेज में खुद पेट्रोल खरीदता दिखा

बदायूं। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के मोहल्ला वारिसनगर में शुक्रवार को एक युवक के ज्वलनशील पदार्थ से झुलसने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान महबूब सत्तार (22 वर्ष), पुत्र जकी अहमद के रूप में हुई है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और घायल महबूब द्वारा बताए गए तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि महबूब को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदायन में भर्ती कराया गया, जहाँ से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों के साथ ही नजदीकी पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जांच में सामने आया कि घायल महबूब ने घटना से पहले स्वयं पेट्रोल की एक बोतल खरीदी थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!