Breaking News

बीबीडी विश्वविद्यालय: योगी ने दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ, छात्रों को दिए संदेश

Spread the love

लखनऊ, 17 नवम्बर 2025: बाबू बनारसी दास (बीबीडी) विश्वविद्यालय का भव्य दीक्षांत समारोह डॉ. अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम में संपन्न हुआ। मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया और छात्रों को शिक्षा परंपरा और आधुनिक उच्च शिक्षा की महत्ता पर मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने पूर्व मख्यमंत्री बाबू बनारसी दास के राष्ट्र के प्रति योगदान की भी सराहना की। कुलाधिपति विराज सागर दास ने कहा कि विश्वविद्यालय के 1.5 लाख से अधिक पूर्व छात्र देश-प्रदेश में पहचान बना चुके हैं।

समारोह में विभिन्न संकायों के छात्रों को डिग्रियां, मेडल और सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कुलाधिपति अलका दास गुप्ता, कुलपति प्रोफेसर कृष्ण श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शीतल देवल को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘भारत की बेस्ट टीचर’ का सम्मान

Spread the loveउपलब्धि से परिवार और देवल समाज में खुशी, मेहनत और समर्पण को मिला …