Breaking News

आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम सम्पन्न, सुरक्षा–जागरूकता गतिविधियों ने बढ़ाया उत्साह

Spread the love

बदायूं, 28 नवम्बर 2025।
आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नारी सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण, साइबर सुरक्षा, पक्षी संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय प्रशासन ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम अवनीश राय तथा एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह रहे।
विशिष्ट अतिथियों में ADM (E) अरुण कुमार, ADM (F) वैभव शर्मा, ADM Judiciary सुश्री कल्पना जायसवाल और SP City विजयेंद्र दिवेजी शामिल हुए।

मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत सड़क सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखाकर की। इसके उपरांत उन्होंने कॉलेज परिसर में पौधारोपण, पक्षियों को दाना डालने, तथा रंगोली प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंच पर पहुँचकर दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

कॉलेज के अध्यक्ष नवेद अली सैयद, मैनेजर जहैब अली सैयद, डायरेक्टर वसीक अहमद खान, प्रिंसिपल, सभी HODs, फैकल्टी सदस्य एवं स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अध्यक्ष श्री नवेद अली सैयद ने अतिथियों का स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर डॉ. सिमरन कहई (प्रोफेसर, जॉन कैरल यूनिवर्सिटी) और श्रीमती यास्मीन सैयद ने महिला सुरक्षा, शिक्षा और जागरूकता की अनिवार्यता पर अपने विचार रखे।
छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, और संगीत प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें महिला सशक्तिकरण और सामाजिक संदेश प्रमुख रहे। विश्वविद्यालय स्तर पर वेट लिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

अंत में एसएसपी बदायूं और डीएम बदायूं ने युवाओं को सुरक्षा, जागरूकता, साइबर सतर्कता और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।
विश्व प्रसिद्ध क़व्वाली कलाकार श्री दानिश की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी।

कार्यक्रम का समापन डायरेक्टर श्री वसीक अहमद खान के धन्यवाद प्रस्ताव एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

— बदायूं से दानवीर सिंह की रिपोर्ट


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!