लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा में ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए योगी सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि योगी सरकार धार्मिक स्थलों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्वता को बनाए रखने के साथ-साथ उनके पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर परियोजनाओं पर काम कर रही है।
जनपद आगरा के रावतपाड़ा स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर के विकास के लिए कुल 3.62 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित की गई है। इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 2.57 करोड़ रुपए की राशि से मंदिर के कॉरिडोर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें मंदिर परिसर के चारों ओर कोबल स्टोन पथ, नालियों का निर्माण, मुख्य द्वार के बाहर रेलिंग और फर्श निर्माण, सजावटी लाइट्स, और चित्रकारी का कार्य शामिल है। इसके अलावा, द्वितीय चरण में 1.05 करोड़ रुपए की राशि से नाली मरम्मत, सजावटी लाइट्स की स्थापना, लाल पत्थर से मुख्य द्वार और अन्य स्थानों का सौंदर्यीकरण और तिकोनिया मंदिर के लिए मार्बल फर्श का निर्माण किया जाएगा।
दूसरी महत्वपूर्ण परियोजना शाहगंज स्थित श्री फूलेश्वर महादेव मंदिर के विकास की है। इस मंदिर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1.24 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के अंतर्गत दो नए प्रवेश द्वार, पुजारीकक्ष, टॉयलेट ब्लॉक, यात्रीशेड और म्यूरल वॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, बाहरी विद्युतीकरण, बेंचेज़ और साइनेज जैसी सुविधाओं को भी जोड़ा जाएगा। पहले किस्त के रूप में 50 लाख रुपए जारी किए गए हैं।
इन योजनाओं के माध्यम से न केवल आगरा के इन ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित किया जाएगा, बल्कि स्थानीय और बाहरी पर्यटकों के लिए इन स्थलों को अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाया जाएगा।
Check Also
स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क
Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …
Budaun Amarprabhat