— संवादाता : गुड्डू रस्तोगी
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत थाना कुंवरगाँव पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।
आज दिनांक 07.12.2025 को थाना कुंवरगाँव की मिशन शक्ति/एंटी-रोमियो टीम ने चेकिंग के दौरान कस्बा कुंवरगाँव चौराहे पर महिलाओं एवं बालिकाओं को देखकर ऊंची आवाज़ में अश्लील गाने बजाने और फब्तियाँ कसने वाले मनचले आरीश पुत्र असफाक निवासी मोहल्ला कबुलपुरा थाना कोतवाली बदायूँ को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुंवरगाँव पर मु0अ0सं0 198/25 धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मिशन शक्ति टीम की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
Budaun Amarprabhat