लखनऊ। अग्रवाल शिक्षा संस्थान के चुनाव के लिए रविवार को नामांकन करने के बाद आज महाराजा अग्रसेन टीम ने लोकराम अग्रवाल के नेतृत्व मे शास्त्री नगर, तिलक नगर, रकाबगंज, रामनगर जाकर पदयात्रा कर चुनाव प्रचार किया। लोगों के घर घर जाकर वोट देने की अपील की। भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि चुनाव आगामी 22 सितंबर को होंगे।
मीडिया प्रभारी के पद के प्रत्याशी सुधीश गर्ग ने बताया कि चुनाव के लिए अध्यक्ष पद हेतु लोकराम अग्रवाल, महामंत्री पद हेतु मनोज हवेलिया, कोषाध्यक्ष पद हेतु राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु चंद्र प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद हेतु मदन गोपाल गुप्ता, पवन गोयल, हरी राम अग्रवाल, संयुक्त मंत्री पद हेतु मनीष अग्रवाल,शिक्षा मंत्री पद हेतु नीलेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी पर हेतु सुधीश गर्ग समेत कुल 37 पदों पर चुनाव होने है।
सुधीश गर्ग ने बताया कि पदयात्रा मे सभी प्रत्याशी के अलावा अशोक अग्रवाल, (MLC) बालामाऊ, सुरेश बंसल, डालीगंज अशोक अग्रवाल, हिवेट रोड राजेंद्र अग्रवाल, पांडेय गंज भारत भूषण गुप्ता डालीगंज, सतीश अग्रवाल, लाटूश रोड धर्मपाल अग्रवाल, आलमबाग डॉ ओमप्रकाश अग्रवाल, तिलक नगर दीपक अग्रवाल, ठाकुर गंज गोविंद प्रसाद अग्रवाल (कुक्कू), पांडेय गंज शामिल रहे। सभी ने लोगों से लोक राम अग्रवाल व महाराजा अग्रसेन टीम को जिताने की अपील की।
Check Also
मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच
Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …
Budaun Amarprabhat