Breaking News

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित होगी प्रतियोगितायें

Spread the love

बदायूँ। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर महोत्सव समिति बदायूँ के तत्वाधान में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में लिखित परीक्षा, निबन्ध, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सम्बन्ध में बदायूँ क्लब में बैठक आहूत की। विभाग संघचालक सुनील गुप्ता ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।
महिला समन्वय की विभाग संयोजिका सीमा रानी ने कहा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के विचारों और उनकी जीवन शैली को आज की नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। कक्षा 6 से 10 तक लिखित परीक्षा का आयोजन। कक्षा 11 से 12 तक की छात्राओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई पर निबंध प्रतियोगिता। महाविद्यालय की छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता हेतु जनपद के सभी डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज और जूनियर हाई स्कूल को चिन्हित कर वहां रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। छात्राओं के रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2024 है। प्रतियोगिताओं के रजिस्ट्रेशन फॉर्म कॉलेज में ही उपलब्ध कराये जा रहे हैं। प्रतियोगिता को पारदर्शिता से संपन्न करने के लिए विभाग टीम, जिला टीम एवं कॉलेज प्रमुख बनाए गए हैं। इसके साथ-साथ साहित्य समिति भी बनाई गई है।
इस अवसर पर विभाग प्रचारक विशाल जी, जगजीवन राम, संजीव सक्सेना, गार्गी बुलबुल, सरला चक्रवर्ती, सीमा चौहान, अंजू चौहान, प्रमिला गुप्ता, लक्ष्मी, बदायूँ क्लब के सचिव अक्षत अशेष, आशीष शाक्य, मयंक प्रताप सिंह उपस्थित रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …