Breaking News

मंगेश यादव के परिजनों से मिले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दिया न्याय दिलाने का भरोसा

Spread the love

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मंगेश यादव के परिजनों ने समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में भेंट कर अपनी व्यथा बताई। मंगेश यादव को पुलिस ने घर से उठाकर फर्जी एनकाउण्टर में हत्या कर दी।
मंगेश के शोकाकुल पिता, मां और बहन ने अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा उत्पीड़न किए जाने की भी जानकारी दी। अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। जौनपुर के गांव अगरौरा थाना बक्सा से आए मंगेश यादव के पिता राकेश यादव, मां शीला देवी और बहन प्रिंसी यादव के ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सुल्तानपुर के सर्राफ की दुकान पर 28 अगस्त 2024 को लूट हुई थी। 2 सितम्बर 2024 की रात्रि 02ः00 बजे पुलिस मंगेश को घर से उठाकर ले गई। 3-4 सितम्बर 2024 को दिन में पुलिस घर आई और कहा कि पूछताछ हो रही है।
तुम्हारा लड़का छोड़ दिया जाएगा। 5 सितम्बर 2024 को उसकी पुलिस अभिरक्षा में फर्जी एनकाउण्टर में हत्या कर दी गई। पुलिस वालों ने कहा जाओ सुल्तानपुर के पोस्टमार्टम हाउस में लाश ले आओ।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …