लखनऊ /रायबरेली। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति देशभर में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 7 -8 वर्षों से संघर्ष कर रही है.सरकार की ओर से बार-बार आश्वासन देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।जिससे देश भर के पेंशनरों में आक्रोश व्याप्त है.प्रदेश में पेंशनरों को संगठित करने के लिएअनेक जिलों में सभाएं हो रही हैं,इसी क्रम मेंआज राम कृष्णा इंटर कॉलेज के हाल में ईपीएस-95 पेंशनरों की एक सभा जिला अध्यक्ष जे पी त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई जिसमें अनेक राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी ने भाग लिया।
सभा में पेंशनरों नेकहा कि देश के 78 लाख पेंशनर औसतन 1170/- मासिक पेंशन मिलने के कारण आर्थिक बदहाली में जीवन गुजार रहे हैं । उनके लिए कोई मुफ्त मेडिकल सुविधा की व्यवस्था भी नहीं है ।देश भर में आंदोलन करने के बावजूद सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है,पेंशनरों के सब्र का बांध टूट चुका है।उनकी मांग है कि न्यूनतम पेंशन 7500/- महीना ,महंगाई भत्ता और पति-पत्नी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।अगर सरकार पेंशनरों की मांगों पर तुरंत ध्यान नहीं देती है तो देश भर के पेंशनर अब सड़कों पर उतरेंगे। सभा का संचालन जिला सचिव हरिश्चंद्र त्रिपाठी ने किया।
सभा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के एस तिवारी,राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर,प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी, संयुक्त मंत्री आर एन द्विवेदी, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे, मुख्य मीडिया प्रभारी सुभाष चौबे,अशोक बाजपेई, ए पी सिंह, पी सी कुरील, आदि ने सम्बोधित किया।
Check Also
द्वितीय चरण में नामित गांवों में जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को किया जाएगा जागरूक
Spread the loveबदायूँ जनपद में द्वितीय चरण के अंतर्गत नमामि गंगे जैविक खेती योजनान्तर्गत जैविक …
Budaun Amarprabhat