Breaking News

महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान की शुरुवात

Spread the love

लखनऊ। भारत में महिलाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के के उद्देश्य से 15 सितंबर 1984 को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व0 इंदिरा गांधी द्वारा महिला कांग्रेस की स्थापान की गई। आज महिला कांग्रेेस के स्थापना दिवस के अवसर पर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा ’’महिला सदस्यता अभियान’’ की लांचिग की गई।
इसी क्रम में ‘‘महिला सदस्यता अभियान’’ कार्यक्रम उ0प्र0 की पर्यवेक्षक, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट अरफा खानम एवं उ0प्र0 महिला कांग्रेस मध्यजोन की अध्यक्ष ममता चौधरी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर महिला सदस्यता अभियान की प्रदेश में शुरूआत की।
प्रेसवार्ता की शुरूआत करने से पूर्व अरफा खानम ने ‘‘महिला कांग्रेस स्थापना’’ दिवस के अवसर पर उपस्थित महिलाओं को बधाई दी। तद्पश्चात पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए अरफा खानम ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा खोखले वादे किये जा रहे हैं जबकि प्रदेश में आएदिन महिलाओं के साथ आपराधिक घटनायें घट रही हैं और उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की जाती जो यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार महिलाओं की प्रति कितनी संवेदनशील है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में अपराधियों द्वारा एक 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। और सूबे के मुख्यमंत्री का यह बयान कि यदि किसी चौराहे पर महिला के साथ अभद्रता होती है तो अगले चौराहे पर अपराधियों को यमराज मिलेंगे। महिला कांग्रेस जानना चाहती है कि यमराज कहां हैं?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। इसी क्रम में कल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने तथा पीडिता को न्याय दिलाने के उद्देश्य से जनपद अयोध्या जायेगा।
खानम ने कहा कि महिला कांग्रेस द्वारा महिलाओं की प्रमुख तीन मांगों ( महिला सुरक्षा, मंहगाई, महिला सशक्तिकरण ) को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया जो उन्हें दिलाने तक निरन्तर जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। हमें उनकी आवाज बनकर उनके मुद्दों एवं समस्याओं को हल कराने के लिए संघर्ष करना होगा। आज महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर हम महिला कांग्रेस की महिलाएं संकल्प लेते हैं कि प्रदेश भर में जहां कहीं भी महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं घटेगी हम पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।
आज महिला कांग्रेस स्थापना दिवस के असवर पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्यजोन की उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, डॉ0 रिचा शर्मा, अनामिका यादव, ऊरूषा राणा, विभा त्रिपाठी, मेहताब जायसी, तनवीर फातिमा, कमलेश, अमिता पारूल, ममता सक्सेना सहित भारी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

विकास कार्यों की सौगात, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया लोकार्पण व वृक्षारोपण

Spread the loveकलेक्ट्रेट में आधुनिक शौचालय का उद्घाटन, मलिकपुर में सीसी सड़क जनता को समर्पित …

error: Content is protected !!