बदायूँ। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने मंगलवार को डॉ मुकेश जोहरी के क्लीनिक के समीप स्थित प्लॉट पर पड़े कूड़े को स्वयं फावड़े व झाड़ू से श्रमदान कर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े अंतर्गत स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने सभी को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े अंतर्गत श्रमदान करने के लिए भी प्रेरित किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वच्छता को अपनाएं व गंदगी को दूर भगाएं।प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 01 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। जिसमें जनपद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जन सहभागिता के साथ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए कहा तथा आमजन से आह्वान किया कि वह अपने आसपास गंदगी ना रहने दे तथा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।
Check Also
मेसर्स सत्या ट्रेडर्स’ का भव्य उद्घाटन
Spread the loveबिसौली। ‘मेसर्स सत्या ट्रेडर्स’ का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न …
Budaun Amarprabhat