Breaking News

पीएम मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री ने चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

बदायूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सब्जी मण्डी पार्क उझानी में स्वच्छता अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भाजपा कार्यालय और सदर विधायक महेश सिंह गुप्ता ने रानी लक्ष्मीबाई चौक पर सदस्यता अभियान चलाया।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे देश भर में “स्वच्छता ही सेवा” और “सेवा परमो: धर्म:” को चरितार्थ करते हुए मनाया जा रहा है। पीएम मोदी निरंतर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर पूरे देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उनका संकल्प 140 करोड़ देशवासियों की खुशहाली तरक्की और विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का है।  हम सभी मोदी जी के दीर्घायु जीवन और स्वस्थ रहने की कामना करते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत का गौरव बड़ा है। आज देश में गरीब कल्याण के कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं। मोदी जी की दूरदर्शी सोच और सही निर्णय के कारण देश की सीमाएं सुरक्षित है।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना थके, बिना रुके निरंतर जनसेवा के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आज 10 लाख आवासों की प्रथम किस्त जारी की है यह देशवासियों के लिए हर्ष का विषय है।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, मनोज मसीह, जितेंद्र साहू, कन्हैया लाल गुप्ता, डीवी सिंह, रचना शंखधार, मनोज चंदेल, गोपाल शर्मा, रानी सिंह पुंडीर, अखिल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, संजय यादव, संजीव गुप्ता, शिव भारद्वाज, मोहित राज शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

बदायूं में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों के तबादले

Spread the love बदायूं। जनहित में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से …

error: Content is protected !!