Breaking News

शहीद दिवस पर पुलिस कार्यालय में दो मिनट का मौन, शहीदों और महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Spread the love


बदायूं।
शहीद दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय बदायूं में स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह दिन हमें उन महान आत्माओं के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत हम आज एक स्वतंत्र राष्ट्र में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल और सेना के जवानों का बलिदान हम सभी को निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा करने की प्रेरणा देता है। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों का बलिदान सदैव वंदनीय रहेगा और उनके दिखाए सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार सहित समस्त शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!