Breaking News

टीएमयू की वॉलीबाल प्रतियोगिता में एग्रीकल्चर और लॉ कॉलेज का जलवा

Spread the love

इंटरकॉलिजिएट क्रिकेट मुकाबलों में मेडिकल, पैरामेडिकल, फिजिकल एजुकेशन और सीसीएसआईटी की टीमों ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद की इंटरकॉलिजिएट वॉलीबाल प्रतियोगी में एग्रीकल्चर और लॉ कॉलेज की टीमों का जलवा रहा। दूसरी ओर क्रिकेट मुकाबलों में मेडिकल, पैरामेडिकल, फिजिकल एजुकेशन और सीसीएसआईटी की टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। टग ऑफ़ वॉर की गर्ल्स प्रतियोगिता में फिजिकल एजुकेशन कॉलेज ने एग्रीकल्चर कॉलेज को से 2-1 से हराकर एकतरफा मैच अपने नाम किया। एग्रीकल्चर कॉलेज और फिजिकल एजुकेशन कॉलेज के मुकाबले में एग्रीकल्चर कॉलेज ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना। प्रथम सेट 15-13 और दूसरे सेट 15-13 एग्रीकल्चर कॉलेज ने अपने नाम करते हुए अंततः 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया। मुकाबले में एग्रीकल्चर कॉलेज की तरफ से एन. राजू ने स्पाईकर के तौर पर उम्दा प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ एग्रीकल्चर कॉलेज अगले राउंड के लिए क्वालीफाई हुआ।


इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज के मुकाबले में लॉ कॉलेज ने टॉस जीतकर कोर्ट चुना। मुकाबले में लॉ कॉलेज ने शुरू से ही दबदबा बनाते हुए पहला सेट 15-3 और दूसरा सेट 15-10 से अपने नाम करते हुए अंततः 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया। इस मुकाबले में लॉ कॉलेज की ओर से शशि शंकर ने स्पाईकर के तौर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ लॉ कॉलेज अगले राउंड के लिए क्वालीफाई हुआ। क्रिकेट में एजुकेशन और पैरामेडीकल, फिजिकल एजुकेशन और मैनेजमैंट, एग्रीकल्चर और सीसीएसआईटी, मेडिकल कॉलेज और फार्मेसी के बीच मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में मेडिकल, पैरामेडिकल, फिजिकल एजुकेशन और सीसीएसआईटी की टीमों ने जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

शामली की आस्था जैन ने रचा इतिहास पिछले साल बनी थीं IPS, इस बार UPSC में 9वीं रैंक हासिल कर बनीं IAS

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले की बेटी आस्था …

error: Content is protected !!