Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता एंव संकल्प कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यालय, लखनऊ पर राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के संयोजन में सदस्यता एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने भी शिरकत की।
राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि आज बड़ी संख्या में रालोद की सदस्यता ग्रहण वाले महिलाओं, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि चौधरी चरण सिंह की नीतियों एवं सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्रीय लोकदल को एक बार पुनः पुराने स्वरूप में वापस लाना है और चौधरी चरण सिंह के सपनों का भारत बनाना है। इस दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में त्रिलोक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल एन.डी.ए. घटक दल के रूप में उपचुनाव की सभी दसों सीटों पर तैयारी कर रहा है और दसों सीटे एन.डी.ए. के खाते में आयेंगी।
राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि सभी लोगों के आने से पार्टी को नई ताकत और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी के नेतृत्व में मिलकर काम करेंगे और अन्य प्रदेशों में भी संगठन का विस्तार करेंगे।
शामिल होने वालों में मुख्य रूप से लखनऊ के सामाजिक कार्यकर्ता व व्यापारी नेता विजय श्रीवास्तव, शरद वार्ष्णेय, शिरीष चन्द्र श्रीवास्तव, विवेक चौधरी, विपिन सिंह, अभय गुप्ता, डाॅ0 विपिन पाठक, डा0 अजय कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
उक्त कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव राजीव रंजन के अथक प्रयासों से प्रतिनिधि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जावेद हुसैन, पूर्व प्रधान मो0 शकील अहमद, पूर्व प्रधान मनोज कुमार पाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिओम दोहरे, क्षेत्र पंचायत सदस्य नफीस खान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मो0 असलम सहित दर्जनों लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना ने किया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी वसीम हैदर, रामलखन यादव, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, अम्बुज पटेल, रमावती तिवारी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर प्रदेश सचिव मयंक त्रिवेदी, अफसर अली मौजूद रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने वांछित और वारंटी समेत कई लोगों को पकड़ा

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस …

error: Content is protected !!