Breaking News

स्पोर्ट्स से स्टुडेंट्स में नेतृत्व क्षमता का विकास : वीसी

Spread the love

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से ग्रासरूट नर्चरिंग प्रोग्राम के तहत इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही टीएमयू इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 का समापन, चैंपियनशिप में स्प्रिंगफील्ड के ताशु, एसएस एकेडमी की अवनी, गोल्डन गेट की नव्या, अनाया, निर्वाण और अनंत को गोल्ड मेडल से नवाजा

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के वीसी प्रो. वीके जैन बोले, खेलों से स्टुडेंट्स में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। खेल हमें सामाजिकता सिखाते हैं। साथ ही हमारे व्यक्तित्व में भी निखार आता है। हमें खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। हारने वाले खिलाड़ियों को कभी निराश नहीं होना चाहिए। हार से सीखते हुए कड़ी मेहनत के साथ आगे की तैयारी में जुट जाना चाहिए। उन्होंने खेल के क्षेत्र के अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए। प्रो. जैन तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से ग्रासरूट नर्चरिंग प्रोग्राम के तहत इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही टीएमयू इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 के समापन मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। वीसी प्रो. सिंह ने विजेता खिलाड़ियों में फर्स्ट स्थान पाने वालों को गोल्ड, सकेंड स्थान वालों को सिल्वर और थर्ड स्थान वाले को ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया। इससे पहले कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्रिंसिपल प्रो. मनु मिश्रा ने वीसी प्रो. वीके सिंह का बुके देकर स्वागत किया।
टीएमयू इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्वायज़ सिंगल्स में स्प्रिंगफील्ड कॉलेज, मुरादाबाद के ताशु अव्वल रहे। गोल्डन गेट ग्लोबल पब्लिक स्कूल-मुरादाबाद के अनंत दूसरे, जबकि गांधी नगर पब्लिक स्कूल, मुरादाबाद के लक्ष्य तीसरे स्थान पर रहे। गर्ल्स सिंगल्स के फाइनल में एसएस चिल्ड्रन एकेडमी- मुरादाबाद की अवनी सिंह विजेता रहीं। पीएमएस स्कूल मुरादाबाद की अक्षिता गुप्ता दूसरे और गोल्डन गेट ग्लोबल पब्लिक स्कूल की निम्रित गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। स्प्रिंगफील्ड के ताशु ने गोल्डन गेट के अनंत को 02, एसएस एकेडमी की अवनि ने पीएमएस की अक्षिता को 02 से मात दी। गर्ल्स डबल्स के फाइनल में गोल्डन गेट ग्लोबल पब्लिक स्कूल की नव्या यादव और अनाया गुप्ता विजेता रही। शिर्डी साईं पब्लिक स्कूल- मुरादाबाद विंग सेकेंड की वृंदा शारदा और वृंदा शर्मा ने दूसरा तो एसएस चिल्ड्रन एकेडमी- मुरादाबाद की अवनि सिंह और यति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोल्डन गेट की नव्या और अनाया ने शिर्डी साईं विंग सेकेंड की वृंदा शारदा और वृंदा शर्मा को 02 एवम् एसएस चिल्ड्रन की अवनि और यति ने समृद्धि और तनिष्का को 02 से पराजित किया। दूसरी ओर ब्वायज़ डबल्स के फाइनल में गोल्डन गेट ग्लोबल पब्लिक स्कूल के निर्वाण और अनंत अव्वल रहे। स्प्रिंगफील्ड कॉलेज के ताशु और श्रेयश दूसरे, जबकि गांधी नगर पब्लिक स्कूल-मुरादाबाद के लक्ष्य और दिव्यांश तीसरे स्थान पर रहे। गोल्डन गेट के निर्वाण और अनंत ने स्प्रिंगफील्ड के ताशु और श्रेयश को 02 से मात दी। गांधी नगर पब्लिक स्कूल लक्ष्य और दिव्यांश ने नोबल पब्लिक स्कूल के आदित्य और पारस को 02 से पराजित किया।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!