Breaking News

बिल्सी में निजी फार्म हाउस की कोठरी में चौकीदार का संदिग्ध हालात में मिला शव, जांच शुरू

Spread the love

संवाददाता: (बदायूं)
बदायूं जिले के बिल्सी नगर में मंगलवार सुबह एक निजी फार्म हाउस स्थित खेत की कोठरी में चौकीदार सुरेंद्र सिंह का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद खेत मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इस संबंध में डॉ. हृदेश कठेरिया (एसपी देहात) ने बताया कि बिल्सी नगर के एक निजी फार्म हाउस में एक निजी चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से जो भी प्रार्थना पत्र प्राप्त होगा, उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। क्षेत्र में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …