Breaking News

कादरचौक में घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग, बड़े हादसे का खतरा

Spread the love

संवाददाता: शिव प्रताप सिंह
कादरचौक। कस्बे में घरेलू गैस सिलेंडरों से टेंपो व अन्य वाहनों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चीनी मिल के सामने खुलेआम यह अवैध कारोबार चल रहा है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से ही कई वाहन गैस रिफिलिंग करने वाली दुकानों पर कतार में खड़े रहते हैं। आरोप है कि यहां घरेलू सिलेंडरों से घटिया गैस किट के माध्यम से वाहनों में गैस भरी जाती है, जिससे गैस रिसाव या आग लगने की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि यदि रिफिलिंग के दौरान जरा सी चिंगारी भड़क गई तो भीषण विस्फोट हो सकता है, जिससे जनहानि और भारी नुकसान संभव है।
स्थानीय नागरिकों ने इसे गंभीर सुरक्षा खतरा बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत और विरोध के बावजूद यह अवैध धंधा बेरोकटोक जारी है, जो प्रशासनिक सुस्ती को दर्शाता है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित क्षेत्र में पुलिस द्वारा छापेमारी कर अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!