संवाददाता: गोविन्द देवल
बदायूँ। किसान हितों के लिए सक्रिय संगठन भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने उघैती थाना क्षेत्र के गांव स्वरूपपुर निवासी ऋषभ सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें युवा उपाध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश पद पर मनोनीत किया है।
इस संबंध में संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि ऋषभ सिंह का संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और किसान मुद्दों पर निरंतर भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
संगठन ने उनसे अपेक्षा की है कि वे नीतियों, कार्यक्रमों और किसान हित से जुड़े अभियानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
वहीं ऋषभ सिंह ने अपने मनोनयन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
ऋषभ सिंह के मनोनयन पर क्षेत्रीय किसानों और समर्थकों में खुशी की लहर है। शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में किसान मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
Budaun Amarprabhat