Breaking News

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मॉडल प्रदर्शनी में बच्चों का कमाल

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय माझिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में उत्साह और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला।
विज्ञान शिक्षिका प्रतिभा सिंह के निर्देशन में तैयार किए गए मॉडलों ने सभी को प्रभावित किया। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान के माध्यम से हम देश-दुनिया की जटिल चीजों को सरलता से समझ और देख सकते हैं। साथ ही विज्ञान क्षेत्र में हो रही नवीनतम प्रगति की जानकारी भी दी।
शिक्षिका प्रतिभा सिंह ने कहा कि विज्ञान की बदौलत आज भारत ने विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। दुनिया के कई देश भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों का लोहा मान रहे हैं। बदलते भारत की तस्वीर में विज्ञान की अहम भूमिका है।
प्रदर्शनी में कक्षा 8 के छात्र देवेश शर्मा ने ‘नेचुरल पावर प्लांट’, छात्र यश गौतम ने ‘इलेक्ट्रॉनिक लिफ्ट’, छात्र मिलन ने ‘एटीएम’ तथा दीपक कुमार ने ‘सूक्ष्मदर्शी’ का सुंदर मॉडल प्रस्तुत किया। छात्रों के नवाचार और प्रस्तुति की सभी शिक्षकों ने प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!